बिजनौर, दिसम्बर 13 -- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बिजनौर के तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में जनपद की समस्त अदालतों ने 70824 वादों का निस्तारण करते हुए दस लाख 27 हजार 450 रुपये का जुर्माना वसूल किया। इस मौके पर विभिन्न मुकदमो में 18 करोड़ तीन लाख 55 हजार 101 रुपये की समझौता राशि दिलवाई गई। शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बिजनौर के अध्यक्ष और जिला जज संजय कुमार सप्तम की अध्यक्षता में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया गया। लोक अदालत में जिला जज संजय कुमार सप्तम ने एक वाद, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय सुधीर कुमार ने 23 वाद, अतिरिक्त परिवार न्यायालय के न्यायाधीश संजय कुमार द्वितीय ने सात वाद, एडीजे प्रथम राम अवतार यादव ने दो वाद, एससी एसटी एक्ट के विशेष न्यायाध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.