गिरडीह, मार्च 15 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह के तत्वाधान में शनिवार को व्यवहार न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस राष्ट्रीय लोक अदालत में 70 हजार 659 वाद पूर्व मामले एवं 4479 लंबित मामलों का निष्पादन किया गया एवं 02 करोड़ 96 लाख 73 हजार 236 रुपए राजस्व की प्राप्ति हुई। इस राष्ट्रीय लोक अदालत का ऑनलाइन उद्घाटन उच्च न्यायालय झारखंड रांची के मुख्य न्यायाधीश द्वारा किया गया। वहीं व्यवहार न्यायालय परिसर में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मार्तंड प्रताप मिश्रा, प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय धनंजय कुमार एवं अन्य न्यायिक अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से विधिवत उद्घाटन किया गया। इस दौरान 01 करोड़ 03 लाख 44 हजार रुपए के चेक दुर्घटना वाद के पीड़ितों के बीच वितरित किया गया। लोक अदालतों से मामल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.