मुजफ्फरपुर, मार्च 15 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 6768 मामले का निष्पादन किया गया। इसमें 15 करोड़ 84 लाख 63 हजार 901 रुपये समझौता राशि तय की गई। इससे पहले इस राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्वेता कुमारी सिंह, जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव जयश्री कुमारी व अन्य न्यायिक पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से किया। मौके पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत में पक्षकारों को किसी तरह की कठिनाई नहीं हो। इसका ध्यान रखा जाए कि वे अपने मामले का निष्पादन करा कर खुशी-खुशी घर लौटे। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अन्य न्यायिक पदाधिकारियों के साथ विभिन्न बेंचों का जायजा भी लिया। उद्घाटन के अवसर पर एडवोकेट्स एसोसिएशन के महासचिव उमेश प...