मेरठ, मई 10 -- राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में शनिवार को दीवानी न्यायालय मेरठ, बाह्य न्यायालय, तहसील सरधना और मवाना में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। अध्यक्षता जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मेरठ अध्यक्ष अनुपम कुमार ने की। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मेरठ की सचिव एवं अपर जिला जज नम्रता सिंह द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 6,25,744 वादों का आपसी सुलह-समझौते के आधार पर सफल निस्तारण किया गया तथा 26,95,49,850 रुपये अर्थदंड एवं समझौता धनराशि के रूप में प्रदान किए गए। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय लोक अदालत में 51467 वादों का निस्तारण, अब तक का सर्वाधिक रिकॉर्ड कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम के दौरान ज...