जौनपुर, मई 10 -- जौनपुर,संवाददाता। दीवानी न्यायालय परिसर में शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में 57 हजार 495 मामलों का निस्तारण किया गया। विभिन्न वादों में 12 करोड़ 89 लाख रुपये की धनराशि पर समझौता कराया गया। लोक अदालत का शुभारंभ इलाहाबाद हाईकोर्ट के प्रशासनिक न्यायमूर्ति नीरज तिवारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं उच्च न्यायालय के आदेश पर आयोजित लोक अदालत जिला जज सुशील कुमार शशि की अध्यक्षता में हुई। इसकी देखरेख एडीजे एवं नोडल अधिकारी रणजीत कुमार तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सुशील कुमार सिंह ने की。 यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारित हुए दो लाख से अधिक वादमामलों का निस्तारण राष्ट्रीय लोक अदालत में दीवानी न्यायालय के 6591 लंबित मामलों के अलावा राजस्व न्यायालय एवं प्रशासन से जुड़े 50 ...