जौनपुर, मार्च 14 -- जौनपुर, संवाददाता। जनपद न्यायालय परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जनपद न्यायाधीश सुशील कुमार शशि ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर के किया। आयोजन उप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की देखरेख में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन हुआ। राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न न्यायालयों में लंबित 6 हजार 325 मामलों और प्री-लिटिगेशन के 47 हजार 940 मामलों सहित कुल 54 हजार 265 मामलों का निस्तारण किया गया। इन मामलों में कुल 19 करोड़ 16 लाख 29 हजार 258 रुपये की समझौता राशि तय हुई। परिवार न्यायालय में 101 मामलों का निस्तारण हुआ, जिसमें पीड़ित पक्ष को 1 करोड़ 27 लाख 21 हजार 103 रुपये की राशि दिलाई गई। मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण में 61 मामलों का निस्तार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.