मऊ, मार्च 15 -- मऊ, संवाददाता। दीवानी न्यायालय प्रांगण में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ न्यायमूर्ति राम मनोहर नारायण मिश्रा प्रशासनिक जज, मऊ एवं जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण संजय कुमार यादव ने किया। लोक अदालत में विभिन्न प्रकृति के कुल 52007 मामलों का निस्तारण करते हुए 80592174 रुपये का समझौता राशि जमा कराया गया। वही इसमें कुल 17369074 रूपये का उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जारी हुआ। लोक अदालत में जनपद न्यायाधीश ने दो मामलों का निस्तारण किया। पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना प्रतिकर चंद्रगुप्त द्वारा कुल 58 मामलों का निस्तारण करते हुए 18695000 रूपये की क्षतिपूर्ति दिलायी गई। प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय निरंजन चन्द्र पाण्डेय ने 35 वादों का निस्तारण किया। विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट जनार्दन प्रसाद यादव द्वारा दो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.