राष्ट्रीय लोक अदालत में 51467 वादों का निस्तारण, अब तक का सर्वाधिक रिकॉर्ड
एटा, मई 9 -- राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली, राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ से निर्देशों के अनुपालन में जिला जज दिनेश चन्द की अध्यक्षता में शनिवार को दीवानी न्यायालय, ग्राम न्यायालय अलीगंज, कलक्ट्रेट, समस्त तहसील न्यायालय के परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ जिला जज, एडीएम न्यायिक ने सरस्वती प्रतिमा का माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 62656 वाद सूचीबद्ध थे। इसमें से कुल 51467 वादों का निस्तारण किया गया। जिले में अब तक की राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारित किए गए वादों की अधिकतम संख्या है। प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय ने कुल 41 परिवारिक मामलों का मुआवजा 2862000 रूपये की समझौता राशि के रूप में पक्षकारों को अदा करा कर आपसी सहमति के आधार पर मामलों का निस्तारण कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.