राष्ट्रीय लोक अदालत में 45 हजार से अधिक मामलों का निस्तारण
कन्नौज, मई 9 -- जिला न्यायालय परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया l इस दौरान कुल 79,656 वाद संदर्भित हुए, जिनमें से 45,511 मामलों का निस्तारण करते हुए लगभग 9.11 करोड़ रुपये के आदेश पारित किए गए। सुलह-समझौते के जरिए वर्षों पुराने मामले निस्तारित किए गए l राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर आयोजित लोक अदालत का शुभारंभ जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार झा, परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश फूलचन्द्र पटेल, सचिव/न्यायाधीश अनुजा सिंह, जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री, पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सहित अन्य न्यायिक अधिकारियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में गोमती इंटर कॉलेज की छात्राओं ने सरस्वती वंदना और जनजागरूकता आधारित नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर माहौल को सामाजिक संदेशों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.