मुजफ्फर नगर, मार्च 15 -- मुजफ्फरनगर जनपद न्यायालय परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का भव्य आयोजन किया, जिसका शुभारंभ जनपद न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बिरेन्द्र कुमार सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने लोक अदालत के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि आपसी समझौते से होने वाले निस्तारण में हार-जीत का प्रश्न समाप्त हो जाता है और सामाजिक सौहार्द बना रहता है।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव डॉ. सत्येन्द्र कुमार चौधरी ने बताया कि इस लोक अदालत में रिकॉर्ड 4,21,815 प्रकरणों का निस्तारण किया। राष्ट्रीय लोक अदालत में पीठासीन अधिकारी आदेश नैन द्वारा मोटर दुर्घटना दावा के 85 वादों का निस्तारण कर 8.97 करोड़ रुपये से अधिक का प्रतिकर दिलाया गया। प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय खलीकुज्जमा के प्रयासों से 162 पारिवार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.