गया, मार्च 14 -- इस वर्ष की पहली राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन गया व्यवहार न्यायालय और शेरघाटी में किया गया। यह आयोजन प्रधान जिला और सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष मदन किशोर कौशिक व जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव अरविंद कुमार दास के देखरेख में संपन्न हुआ। प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश ने बताया कि लोक अदालत विवादों के समाधान का ऐसा माध्यम है, जिसमें दोनों पक्षों की जीत होती है और आपसी सद्भाव भी बना रहता है। राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए कुल 24 बेंच गठित किए गए थे, जिनमें 22 बेंच गया व्यवहार न्यायालय और दो बेंच शेरघाटी में बनाए गए थे।राष्ट्रीय लोक अदालत में 3685 वादों का निपटारा किया गया, जिसमें लगभग 27 करोड़ 59 लाख 82 हजार रुपये का समझौता हुआ। बिजली से जुड़े 1283 मामलों में करीब 4 करोड़ 92 लाख 94 हजार रुप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.