भागलपुर, दिसम्बर 14 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। नालसा नई दिल्ली के निर्देश के आलोक में बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वाधान में वर्ष 2025 के अंतिम राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन शनिवार को किया गया। जिसमें भागलपुर में 20, नवगछिया में चार और कहलगांव में तीन बेंच बनाए गए। राष्ट्रीय लोक अदालत का औपचारिक उद्घाटन का सुबह 10 बजे किया गया। लोक अदालत में सभी बेंच द्वारा आपसी सहमति के आधार पर भागलपुर न्यायमंडल में कुल 3535 वादों का निष्पादन किया गया। आपसी सहमति के आधार पर 26906077 रुपये की राशि पर समझौता हुआ। इस वर्ष के अंतिम राष्ट्रीय लोक अदालत का औपचारिक उद्घाटन जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश धर्मेन्द्र कुमार सिंह, प्रधान न्यायाधीश, कुटुम्ब न्यायालय,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.