रुद्रपुर, मई 9 -- सतीराम राना, रुद्रपुर। जिला न्यायालय परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न न्यायालयों की पीठों की ओर से 3150 वादों का निस्तारण कर लोगों को राहत प्रदान की गई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में आयोजित लोक अदालत में पारिवारिक विवाद, मोटर वाहन अधिनियम (एमवी एक्ट), बैंक ऋण व वित्तीय मामलों सहित कई प्रकरणों का आपसी सुलह-समझौते के आधार पर निपटारा किया गया। अपर जिला व सत्र न्यायाधीश की पीठ की ओर से 57 वादों का निस्तारण किया गया। तृतीय अपर सिविल जज (सीनियर डिवीजन) की अदालत में लगभग 250 वादों का निस्तारण हुआ। यह भी पढ़ें- लोक अदालत में 89 वादों का किया निस्तारण विशेष न्यायालय धारा 138 एनआई एक्ट में 30 मामलों का समाधान किया गया। सिविल जज (जूनियर डिवीजन) की पीठ की ओर से 331 वादों, पंचम अपर...