राष्ट्रीय लोक अदालत में 31,562 वादों का निस्तारण
संभल, सितम्बर 13 -- राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में शनिवार को जनपद सम्भल में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण डॉ. विदुषी सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में न्यायालयों, राजस्व विभाग, उपभोक्ता फोरम और विभिन्न बैंकों के माध्यम से कुल 31,562 वादों का निस्तारण किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन-अर्चन एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। सिविल कोर्ट चंदौसी के साथ बाह्य न्यायालय सम्भल एवं गुन्नौर, समस्त राजस्व न्यायालयों और विभिन्न बैंकों में सुबह 10 बजे से लोक अदालत की कार्यवाही शुरू हुई। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय लोक अदालत: 289956 मामलों का निस्तारण कर 5,10,72,596 रुपये का किया सेटलमेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.