संभल, मई 10 -- राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में शनिवार को जनपद संभल में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्ष डॉ. विदुषी सिंह के मार्गदर्शन में मां सरस्वती के पूजन और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन सिविल कोर्ट चंदौसी, बाह्य न्यायालय संभल एवं गुन्नौर के साथ-साथ समस्त राजस्व, चकबंदी न्यायालयों तथा विभिन्न बैंकों में किया गया। अदालत में कुल 29,713 वादों का निस्तारण हुआ। जनपद न्यायालय संभल स्थित चंदौसी मुख्यालय और बाह्य न्यायालयों द्वारा कुल 3,955 वादों का निस्तारण किया गया, जिनमें अर्थदंड एवं प्रतिकर के रूप में कुल 3 करोड़ 40 लाख 65 हजार 988 रुपये वसूल और प्रदत्त कराए गए।मचला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.