देवरिया, मार्च 15 -- देवरिया, निज संवाददाता। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में शनिवार को दीवानी परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस दौरान 287571 वादों का निस्तारण किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत का जनपद न्यायाधीश धनेंद्र प्रताप सिंह, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय बद्री विशाल पांडेय, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शैलजा मिश्रा दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। जिला जज ने एक वाद का निस्तारण कर 500 रुपये का जुर्माना दिलाया। वहीं प्रधान न्यायाधीश ने 6 तथा, अपर प्रधान न्यायाधीश ब्रजेश मणि ने 23 पारिवारिक विवादों का निस्तारण किया। मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के पीठासीन अधिकारी इफ्तेखार अहमद द्वारा कुल 132 मामलों का निस्तारण किया गया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मंजू कुमारी ने 1287 वाद का निस्तारण किया। इस राष्ट्रीय लोक अदालत...