हापुड़, मार्च 15 -- हापुड़ । राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं उत्तर प्रदेश विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के तत्वावधान में जनपद न्यायाधीश व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष अजय कुमार प्रथम के निर्देशन में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिसमें 230881 मामलों का निस्तारण कर 6,81,56,557 रूपये का सेटलमेंन्ट किया गया। लोक अदालत का उद्घाटन जनपद न्यायाधीश अजय कुमार प्रथम ने फीता काटकर मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्जवलित कर पुष्पार्चन कर किया गया। जनपद न्यायाधीश व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष ने बताया गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में जो मामले निस्तारित होते हैं उसमें दोनों पक्षकारों की जीत होती है एवं किसी को नुकसान नहीं होता है। राष्ट्रीय लोक अदालत में जिला जज अजय कुमार सिंह प्रथम द्वारा 01 वाद का निस्तारण किया गया। ...