देवघर, मई 10 -- मधुपुर, प्रतिनिधि। मघुपुर व्यवहार न्यायालय परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिसमे आपसी सुलह समझौता के आधार पर बैंक समेत कई मामलों को सलटाया गया। न्यायिक पदाधिकारियों ने लोक अदालत का उद्घाटन किया। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय लोक अदालत में 2017 वादों का हुआ निष्पादन, 3 करोड़ का समझौता विभिन्न मामलों का समाधान राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल छह बेंच लगाकर विभिन्न मामलों से कुल 2123 मामले सलटाए गए। जिससे 32 लाख 86 हजार,16 रुपए की रिकवरी हुई। जिसमें विभिन्न बैंकों से कुल 62 मामले सलटाए गए। जिससे कुल 23 लाख 79 हजार 16 लाख रूपए की वसूली हुई। इसके अलावे सिविल से 14, एक्साईज से एक, वन विभाग से एक, एनआई से दो तथा रेलवे एक्ट समेत बिजली सहित कुल 2061 मामले को सुलह समझौता के आधार पर सलटाते हुए 8 लाख 29 हजार 600 रुपए की...