औरैया, मार्च 14 -- औरैया, संवाददाता। जनपद न्यायालय औरैया, बाह्य न्यायालय बिधूना तथा विभिन्न राजस्व न्यायालयों और विभागों में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसमें कुल 21,775 वादों का निस्तारण किया गया और करोड़ों रुपये की वसूली व प्रतिकर दिलाया गया। प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण तारकेश्वरी प्रसाद सिंह ने बताया कि माननीय प्रशासनिक न्यायमूर्ति उच्च न्यायालय प्रयागराज जितेन्द्र कुमार सिन्हा के निर्देशन तथा जनपद न्यायाधीश मयंक चौहान के नेतृत्व में लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ जनपद न्यायाधीश मयंक चौहान, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय विवेक त्रिपाठी, पीठासीन अधिकारी एमएसीटी रजनीश कुमार, जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष इन्द्रपाल सिंह भदौरिया, स्थाई लोक अदालत अध्यक्ष रमेश कुमार सिंह, अपर जिला जज प्रथम पारुल जैन व ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.