प्रयागराज, मई 9 -- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में जनपद न्यायालय और समस्त तहसीलों में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत का शुभारंभ सुबह 10 बजे जनपद न्यायाधीश सत्य प्रकाश त्रिपाठी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। विभिन्न न्यायालयों और विभागों में कुल 2,30,121 वादों का रिकॉर्ड निस्तारण किया गया। इस दौरान फौजदारी, पारिवारिक, बैंक, मोटर दुर्घटना, राजस्व एवं विद्युत मामलों सहित अनेक वाद आपसी सुलह-समझौते के आधार पर निपटाए गए। जनपद न्यायाधीश सत्य प्रकाश त्रिपाठी की ओर से आर्बिट्रेशन वादों का निस्तारण किया गया। वहीं फौजदारी के कुल 1817 वादों का निपटारा हुआ। पारिवारिक न्यायालय में 80 मामलों का समाधान आपसी सहमति से कराया गया। विशेष रूप से नौ दंपतियों को पुनः साथ रहने के लिए समझौता कराया गया, जहां सभी ने एक-दूसरे को मा...