सीतामढ़ी, मार्च 15 -- राष्ट्रीय लोक अदालत में 1928 मामलों का हुआ निष्पादन सीतामढ़ी। व्यवहार न्यायालय परिसर स्थित लोक अदालत भवन में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया।जिसका उद्घाटन जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवम सत्र न्यायाधीश दिनेश शर्मा,जिला अपर सत्र न्यायाधीश एवं अन्य न्यायाधीश सहित संजना गांधी सचिव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।लोक अदालत में लोगों की सुविधा के लिए 12 बेंच का गठन किया गया था।जिसमे 1928 मामलों का निष्पादन किया गया।निष्पादित किए गए मामलों में ज्यादातर समझौतायुक्त मामले थे।जिनका ऑन स्पॉट निष्पादन किया गया।जिला एवम सत्र न्यायाधीश ने बताया कि लोक अदालत का मुख्य मकसद उन छोटे मोटे केस को निपटाना होता है जो काफी दिनों तक चलते रहते हैं।जिसमे एक तरफ मुवक्किलों को परेशानी होती है,वही...