लातेहार, दिसम्बर 13 -- लातेहार,प्रतिनिधि। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार एवं झारखंड विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर शनिवार को व्यवहार न्यायालय लातेहार परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का ऑनलाइन उद्घाटन झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश एवं झालसा के मुख्य संरक्षक न्यायमूर्ति तरलोक सिंह चैहान ने किया। आयोजन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार सिंह के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। मुख्य न्यायाधीश ने अपने संबोधन में महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त की। उन्होंने बाल श्रम को आज भी समाज की बड़ी चुनौती बताते हुए इसके उन्मूलन पर जोर दिया। साथ ही डायन प्रथा को सामाजिक अभिशाप बताते हुए इसके खिलाफ जागरूकता और कानून के प्रभावी क्रियान्वयन की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि लोक अदालत न्याय को सरल, सुलभ औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.