राष्ट्रीय लोक अदालत में 139013 वाद का निस्तारण
प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 9 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। जनपद न्यायालय परिसर में शनिवार सुबह राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष जनपद न्यायाधीश राजीव कमल पांडेय ने किया। जनपद न्यायाधीश ने सभी न्यायिक अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे अधिक से अधिक संख्या में आपसी सुलह समझौते से मुकदमों का निस्तारण लोक अदालत में कराएं। जिससे अधिक से अधिक वादकारियों को लाभ मिल सके। कार्यक्रम का संयोजन/संचालन शाम्भवी-द्वितीय, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने किया। लोक अदालत में शनिवार को कुल 139013 वादों का निस्तारण किया गया। जिनमें 4362 फौजदारी वाद, 8 एनआईएक्ट, 203 विद्युत वाद, 16 मोटर दुर्घटना वाद, 30 वैवाहिक वाद, 66 सिविल वाद, 554 बैंक ऋण, 11 बीएसएनएल वाद, 3 स्थायी लोक अदालत, कलेक्ट्रेट प्रशासनिक अधिकारियों के 132487 मामले एवं याताया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.