लोहरदगा, मई 9 -- लोहरदगा, संवाददाता। इस साल के द्वितीय राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन शनिवार को लोहरदगा जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा सिविल कोर्ट परिसर में किया गया। इसके पूर्व व्यवहार न्यायालय, रांची में झालसा के कार्यकारी अध्यक्ष और झारखंड उच्च न्यायालय के वरिष्ठम न्यायाधीश सुजीत नारायण प्रसाद ने राष्ट्रीय लोक अदालत का वर्चुअल उद्घाटन किया। इसमें कुल 1354 वादों का निष्पादन किया गया। साथ ही एक करोड़ 32 लाख 90 हजार 142 रुपए के राजस्व की प्राप्ति हुई। वहीं निस्तारित किए गए वादों में कुल 140 वाद विभिन्न न्यायालयों में लंबित थे। वर्चुअल उद्घाटन कार्यक्रम में प्रधान जिला और सत्र न्यायाधीश सह डालसा अध्यक्ष राजकमल मिश्रा और डालसा सचिव मनोरंजन कुमार वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जुड़े। यह भी पढ़ें- पाकुड़ व्यवहार न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.