अमरोहा, मार्च 15 -- शनिवार को जिला न्यायालय में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न प्रकार के 119315 वाद लगाए गए। इनमें 104758 वादों का निस्तारण किया गया। इस दौरान 371270 का अर्थदंड वसूला गया। राष्ट्रीय लोक अदालत की शुरुआत जिला जज विवेक ने फीता काटकर की। उन्होंने कहा कि लोक अदालत भारतीय न्याय व्यवस्था की एक महत्वपूर्ण कड़ी है, जिसके माध्यम से वादकारियों को सरल, सुलभ एवं त्वरित न्याय प्राप्त होता है। जिला जज ने कहा कि लोक अदालत में आपसी सहमति और समझौते के आधार पर विवादों का निस्तारण किया जाता है, जिससे पक्षकारों के समय और धन दोनों की बचत होती है तथा आपसी सौहार्द बना रहता है। कार्यक्रम का संचालन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अमरोहा के सचिव/न्यायाधीश अभिषेक कुमार व्यास ने किया। राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 119315 वाद लगाए गए। इसमें 104758 विभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.