पीलीभीत, मई 10 -- पीलीभीत। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में मई माह के द्वितीय शनिवार को जिले में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। सुलह समझौते के आधार पर एक लाख 63 हजार 708 वादों का निस्तारण कर सात करोड़ 67 लाख 16 हजार 631 रुपए धनराशि के समझौते किए गए। दीवानी न्यायालय परिसर में सुबह 10 बजे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष/जिला एवं सत्र न्यायाधीश रविंद्र कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ किया। इसके बाद उन्होंने अपर सिविल जज सीनियर डिवीजन/प्राधिकरण के पूर्ण कालिक सचिव अरुण क्रांति यशोदास तथा अन्य न्यायिक अधिकारियों के साथ राष्ट्रीय लोक अदालत का निरीक्षण किया और वादकारियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को समझते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय लोक अदालत में 1,82,772 मामलों का हुआ निस्...