गोरखपुर, मई 10 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में द्वितीय शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। दीवानी न्यायालय परिसर स्थित नए मीटिंग हाल में सुबह 10:30 बजे जनपद न्यायाधीश राज कुमार सिंह ने इसका उद्घाटन किया। लोक अदालत में विभिन्न प्रकार के कुल 1, 20,888 वादों का निस्तारण किया गया। अपर जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव प्रतिभा चौधरी ने बताया कि पारिवारिक मामलों में प्री-लिटिगेशन और लिटिगेशन स्तर पर कुल 21 मामलों का समाधान कराया गया। वहीं विभिन्न बैंक, फाइनेंस कंपनियों और भारत दूरसंचार निगम से जुड़े 1073 मामलों का निस्तारण कर 5 करोड़ 1 लाख 36 हजार 834 रुपये जमा कराए गए। यह भी पढ़ें- द्वितीय राष्ट्रीय लोक अदालत में 71193 वादों का निस्तारण उक्त जानकारी अपर जनपद न्यायाधीश/सचि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.