आगरा, मार्च 14 -- जिला न्यायालय परिसर में आयोजित हुई राष्ट्रीय लोक अदालत में न्यायालयों, प्रशासनिक व राजस्व न्यायालयों के 46588 वादों का निस्तारण किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत में छह करोड़ 53 लाख 82 हजार रूपए से अधिक की धनराशि का सेटलमेंट भी कराया गया है। शनिवार को जनपद न्यायाधीश व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष रामेश्वर ने राष्ट्रीय लोक अदालत का फीता काटकर व मां सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शुभारंभ किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत के शुभारम्भ कार्यक्रम में प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय कासगंज कृष्ण यादव, मोटर दुर्घटना प्रतिकर अधिकरण कासगंज हरविन्दर सिंह, नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत विजय कुमार तृतीय, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कासगंज गिरेन्द्र सिंह एवं अन्य समस्त न्यायिक अधिकारी व कासगंज बार एसोसिएशन के पदाधिकारी मौजूद ...