राष्ट्रीय लोक अदालत में साठ वादों का निस्तारण
काशीपुर, सितम्बर 12 -- जसपुर। राष्ट्रीय लोक अदालत में शनिवार को 60 वादों का निस्तारण किया गया। सिविल जज (जूडि.) जहांआरा अंसारी की अध्यक्षता में आयोजित लोक अदालत में धारा 138 एनआई एक्ट के 19 वाद, शमनीय प्रकृति के पांच आपराधिक वाद, घरेलू हिंसा अधिनियम के पांच वाद और मोटर वाहन अधिनियम से संबंधित 31 वादों का निस्तारण किया गया। इस दौरान 62 लाख 17 हजार 904 रुपये पक्षकारों को प्रतिकर के रूप में दिलाए गए, जबकि 43,500 रुपये अर्थदंड वसूला गया। इस दौरान सुरेश कुमार, पीयूष कुमार, गणेश, अरविंद पुरी, जितेंद्र सिंह, मिथलेश सिंह, सुनील कुमार और संदीप शर्मा मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Bageshwar News: राष्ट्रीय लोक अदालत में 125 मामलों का निस्तारण
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.