जमशेदपुर, मई 10 -- जिला व्यवहार न्यायालय परिसर में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस दौरान रिकॉर्ड संख्या में 3,18,765 मामलों का निष्पादन किया गया। इनमें 3,08,616 प्रीलिटिगेशन मामले और 10,149 लंबित न्यायालयीन मामले शामिल हैं। लोक अदालत के माध्यम से कुल 8 करोड़ 16 लाख 24 हजार 299 रुपये की राजस्व वसूली हुई। कार्यक्रम का उद्घाटन रांची से झालसा के कार्यकारी अध्यक्ष न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद एवं झारखंड उच्च न्यायालय के अन्य न्यायाधीशों ने वर्चुअल माध्यम से किया। इस अवसर पर पूर्वी सिंहभूम के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय ने कहा कि लोक अदालत आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को त्वरित और सुलभ न्याय दिलाने का प्रभावी माध्यम बन चुकी है। ...