कटिहार, मार्च 14 -- कटिहार। विधि संवाददाता जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रणवीर सिंह के निर्देश पर शनिवार को जिला अदालत परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। जिसको लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। राष्ट्रीय लोक अदालत में मामलों के निपटारा हेतु पन्द्रह बेंचों का गठन कर पीठासीन पदाधिकारी के रूप में न्यायिक अधिकारी एवं पैनल सदस्य को नियुक्त किया गया है जिसमें बारसोई अदालत भी शामिल है। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सह अवर न्यायाधीश कमलेश सिंह देउ ने जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार को आयोजित हो रही राष्ट्रीय लोक अदालत में बारसोई अदालत सहित पन्द्रह बेंचों का गठन कर न्यायिक अधिकारियों को पीठासीन पदाधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि लोक अदालत में राष्ट्रीयकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.