मुजफ्फरपुर, मई 11 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। राष्ट्रीय लोक अदालत में मामले के निष्पादन में राज्य में एक बार फिर मुजफ्फरपुर न्यायमंडल का स्थान अव्वल रहा। इसकी जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव तेज कुमार प्रसाद ने दी। उन्होंने बताया कि शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसमें कुल 16 हजार 190 मामलों का निष्पादन कराया गया। इसमें न्यायालय में लंबित 6057 मामले शामिल हैं। वहीं राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से ट्रैफिक चालान के 9415 मामले निष्पादित किए गए। विभिन्न मामलों के निष्पादन में सरकार को राजस्व के रूप में 13 करोड़ 97 हजार 871 रुपये प्राप्त हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.