गया, मार्च 11 -- बीएसएनएल के बकायेदार उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए राष्ट्रीय लोक अदालत में विशेष पहल की जा रही है। 14 मार्च को गया व्यवहार न्यायालय में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में बीएसएनएल से संबंधित लंबित बिलों और बकाया मामलों का निपटारा किया जाएगा। इस दौरान उपभोक्ताओं को बकाया राशि में 50 प्रतिशत तक की छूट देने की व्यवस्था की गई है। उपभोक्ता सुबह 10:30 बजे से व्यवहार न्यायालय गया, शेरघाटी, दाउदनगर, नवादा, जहानाबाद, औरंगाबाद और अरवल के न्यायालय परिसरों में पहुंचकर अपने लंबित विपत्रों का समाधान करा सकते हैं। मुख्य लेखा अधिकारी सह आंतरिक वित्तीय सलाहकार बीएसएनएल राजीव रंजन दफ्तुआर ने बताया कि गया प्रमंडल क्षेत्र के गया, औरंगाबाद, जहानाबाद, अरवल और नवादा जिलों के कुल 1025 बकायेदारों पर करीब 81.58 लाख रुपये की बकाया राशि है। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.