औरंगाबाद, मार्च 14 -- जिला विधिक सेवा प्राधिकार, औरंगाबाद के तत्वावधान में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन व्यवहार न्यायालय, औरंगाबाद में तथा दाउदनगर अनुमंडल न्यायालय में किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह प्राधिकार के अध्यक्ष राजीव रंजन कुमार, परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश अरूण कुमार, जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव तान्या पटेल, जिला विधि संघ के अध्यक्ष विजय कुमार पाण्डेय, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने दीप जला कर किया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजीव रंजन कुमार ने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सभी गतिविधियों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन महत्वपूर्ण स्थान रखता है। उन्होंने स्पष्ट शब्दो में कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.