आजमगढ़, मार्च 15 -- आजमगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। दीवानी न्यायालय परिसर में शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 113713 मुकदमों का निस्तारण किया गया। इससे पूर्व जिला जज जयप्रकाश पांडेय ने हाल ऑफ जस्टिस में देवी सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्ज्वलित कर लोक अदालत की विधिवत शुरुआत की। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों और वादकारियों को संबोधित करते हुए जिला जज ने कहा कि लोक अदालत आम आदमी के लिए उपलब्ध एक महत्वपूर्ण वैकल्पिक विवाद समाधान तंत्र है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव नीतिका राजन ने बताया कि लोक अदालत में 21 जोड़ों ने सारे मतभेद भुलाकर फिर से साथ रहने का निर्णय लिया। लोक अदालत में मोटर दुर्घटना अधिकरण के जज मुकेश कुमार सिंह ने कुल 141 मुकदमों का निस्तारण किया। प्रधान पारिवारिक न्यायाधीश अहसानुल्लाह खान ने 81, पारिवारि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.