दुमका, मार्च 15 -- दुमका, प्रतिनिधि। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार दुमका सुधांशू कुमार शशि के निर्देशानुसार राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन शनिवार को व्यवहार न्यायालय परिसर में किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव उत्तम सागर राणा से प्राप्त सूचना अनुसार राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल पांच बेंचों का गठन किया गया था, जिसमें बेंच नंबर 1 से योगेश्वर मनी प्रधान न्यायाधीश, कुटुंब न्यायालय दुमका, राजेन्द्र कुमार अधिवक्ता दुमका तथा संगीता कुमारी अधिवक्ता दुमका उपस्थित हुए। बेंच नंबर दो से राजेश सिन्हा जिला न्यायाधीश तृतीय, कुमार प्रभात अधिवक्ता तथा विक्रमादित्य पांडे अधिवक्ता उपस्थित हुए। बेंच नंबर तीन से अनूप तिर्की मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, विनीत कुमार कार्यपालक दंडाधिकारी दुमका तथा सूर्य प्रकाश अधिवक्ता उ...