शाहजहांपुर, मार्च 15 -- दीवानी न्यायालय परिसर में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। अध्यक्षता जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष विष्णु कुमार शर्मा ने की। लोक अदालत में विभिन्न प्रकृति के कुल 1,50,489 वादों का निस्तारण किया गया और करीब 18,99,21,458 रुपये की धनराशि जुर्माने के रूप में वसूल की गई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव मनीष कुमार सिंह ने बताया कि विभिन्न न्यायालयों में विचाराधीन मामलों के साथ ही प्री-लिटिगेशन वादों का भी निस्तारण कराया गया। ऑनलाइन चालान से संबंधित 3447 मामलों का निस्तारण करते हुए 28,33,200 रुपये शमन शुल्क वसूला गया। वहीं बैंकों की लोन रिकवरी से जुड़े 1169 प्री-लिटिगेशन वादों का समझौता कराते हुए 11,98,48,500 रुपये के ऋण खातों का निस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.