राष्ट्रीय लोक अदालत में ट्रैफिक चालान पर मिलेगी 50 फीसदी की छूट
बेगुसराय, अगस्त 27 -- लाखो, निज प्रतिनिधि। जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसे लेकर गुरुवार को एडीआर भवन में आयोजित प्रेसवार्ता में प्राधिकार के सचिव सह अवर न्यायाधीश करुणानिधि प्रसाद आर्य ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन बेगूसराय न्याय मंडल के साथ-साथ बखरी, मंझौल, तेघड़ा एवं बलिया अनुमंडल में भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि लोक अदालत में मापतौल, श्रम विभाग, माइनिंग, बैंक ऋण, सर्टिफिकेट, बिजली, व्यापारिक विवाद, पति-पत्नी के बीच घरेलू विवाद एवं हिंसा तथा अन्य सुलहनीय छोटे आपराधिक मामलों का निपटारा आपसी समझौते के आधार पर किया जाएगा। मामलों के निष्पादन के लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा और एक ही दिन में मामलों का निपटारा कराया जा सकता है। इस बार म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.