भभुआ, मार्च 11 -- पेज तीन की खबर राष्ट्रीय लोक अदालत में ट्रैफिक चालान का होगा त्वरित निष्पादन : सचिव सचिव ने जिला परिवहन पदाधिकारी एवं अपर जिला परिवहन पदाधिकारी के साथ की बैठक आम नागरिक अपने लंबित चालान का निपटारा सुलह के आधार पर कराएं भभुआ,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देशानुसार आगामी 14 मार्च 2026 को व्यवहार न्यायालय भभुआ एवं अनुमंडल न्यायालय मोहनियां के परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। इस लोक अदालत में अन्य दीवानी व सुलहनीय फौजदारी वादों के साथ-साथ ट्रैफिक चालान (परिवहन विभाग) से संबंधित मामलों के निपटारे पर विशेष बल दिया जाएगा। राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता और परिवहन संबंधी मामलों के प्रभावी निष्पादन हेतु प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनुराग के निर्देशानुसार बुधवार को जिला ...