कन्नौज, अगस्त 22 -- कन्नौज l आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर शनिवार को जनपद न्यायालय परिसर में न्यायिक अधिकारियों की समीक्षा बैठक हुई। नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत की अध्यक्षता में हुई बैठक में लंबित समझौता योग्य आपराधिक मामलों, दीवानी वादों, पारिवारिक विवादों, चेक बाउंस और बैंक ऋण से जुड़े मामलों को चिन्हित करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों से कहा गया कि संबंधित पक्षकारों को समय से सम्मन और नोटिस उपलब्ध कराए जाएं। लोक अदालत का उद्देश्य बिना अतिरिक्त खर्च और समय के मामलों का त्वरित निस्तारण करना है। न्यायिक अधिकारियों और अधिवक्ताओं के माध्यम से लोगों को लोक अदालत के लाभों के प्रति जागरूक करने पर भी जोर दिया गया। यह भी पढ़ें- लोक अदालत में वाद निपटाएं बैंकर्स

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...