सीतापुर, मार्च 11 -- सीतापुर, संवाददाता। आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण विजय भान ने एक बैठक आहूत की गयी। जिसकी अध्यक्षता अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/नोडल अधिकारी भगीरथ वर्मा ने की। जिसमें नरेन्द्र नाथ त्रिपाठी, अपर जिला जज कोर्ट संख्या-5 ने आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के सन्दर्भ में राजस्व विभाग, पुलिस विभाग व विकास विभाग द्वारा नामित नोडल अधिकारियों को यह निर्देश दिये कि आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों का निस्तारण किये जाने के समस्त सफल प्रयास किये जायें। बैठक में सचिव ने उपस्थित नोडल अधिकारियों, राजस्व विभाग व विकास विभाग द्वारा नामित अधिकारियों से विचार-विमर्श किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.