राष्ट्रीय लोक अदालत में ग्राम कचहरी के लंबित वादों के निपटारे पर जोर
मुजफ्फरपुर, अगस्त 14 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर बैठक हुई। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष श्वेता कुमारी सिंह के निर्देश पर एडीआरओ भवन में हुई बैठक की अध्यक्षता सचिव तेज कुमार प्रसाद ने की। इसमें जिला पंचायत राज पदाधिकारी और सभी प्रखण्ड पंचायत राज पदाधिकारी मौजूद थे। बैठक में पंचायत स्तर पर ग्राम कचहरी में लंबित सुलहनीय वादों को चिह्नित करने, पक्षकारों को नोटिस तामिला कराने और उन्हें सुलह के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए गए। सचिव ने कहा कि सभी पदाधिकारी लोक अदालत को सफल बनाने में सहयोग करें और अपने स्तर पर पंचायतों में प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करें। यह भी पढ़ें- नेशनल लोक अदालत की तैयारी को ले ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.