बांका, सितम्बर 2 -- बांका, निज संवाददाता। आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में खनन विभाग और ट्रैफिक चालान से जुड़े लंबित मामलों के निस्तारण पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इसके लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार,बांका (डीएलएसए) और संबंधित विभागों की ओर से प्री-सीडिंग के माध्यम से मामलों के निपटारे की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अब तक खनन विभाग से जुड़े 100 से अधिक मामलों में वाहन मालिकों ने जुर्माना जमा कर दिया है। इन मामलों में करीब 1.65 करोड़ रुपये की सेटलमेंट राशि वसूली गई है। यह भी पढ़ें- लंबित ई-चालानों का सत्यापन 12 तक होगा, 50 फीसदी तक की छूट का मौकाखानन विभाग की वसूली जिला खनन पदाधिकारी बलवंत कुमार ने बताया कि अगस्त 2026 में विभाग को राज्य मुख्यालय की ओर से 1.42 करोड़ रुपये राजस्व वसूली का लक्ष्य दिया गया था। इसके म...