बेगुसराय, मार्च 14 -- बेगूसराय, हिन्दुस्तान टीम। न्यायालय परिसर में शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 9,400 मामले आए। इनमें 1,464 मामलों का निष्पादन किया गया जिसमें 6 करोड़ 2 लाख 87 हजार 257 रुपए पर समझौता हुआ। इनमें सर्वाधिक 9,152 मामले बैंक रिकवरी के आए जनमें 1,462 मामलों का निष्पादन 6,02,84,349 राशि पर समझौता किया गया। इसके अलावा बीएसएनएल के 248 मामले आए जिनमें दो मामले का निष्पादन 2,908 रुपए पर हुआ। इसके अलावा बिजली बिल से संबंधित 242 मामले आए जिनमें 86 को डिस्पोजल किया गया जिसमें समझौता की राशि 34,65,909 रुपए रही। श्रम विवाद से संबंधित 165 मामले आए जिनमें 22 मामलों का निष्पादन 38 हजार रुपए पर किया गया। इससे पहले व्यवहार न्यायालय बेगूसराय में शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत का विधिवत उद्घाटन प्रधान जिला व सत्र न्यायाधी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.