फिरोजाबाद, मई 9 -- फिरोजाबाद। जिला न्यायालय परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया। इसमें न्यायिक अधिकारियों ने बैंक और अन्य विभागों के सहयोग से 1.64 लाख वाद निस्तारित कराए। दस दंपतियों ने आपसी मतभेदों को भुलाकर कर एक-दूसरे को फूलों की माला पहना कर नई शुरूआत करने का निर्णय लिया। अर्थदण्ड एवं समझौता राशि के रूप में 11.72 करोड़ की धनराशि वसूल की गई। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय लोक अदालत में 2.30 लाख वादों का हुआ निस्तारणन्याय व्यवस्था का महत्व जिला न्यायाधीश डॉ. बब्बू सारंग ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत न्याय व्यवस्था को आमजन के अधिक निकट लाने का एक महत्वपूर्ण एवं प्रभावी माध्यम है। इसके माध्यम से वादों का निस्तारण आपसी सहमति एवं समझौते के आधार पर सरल, त्वरित एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से किया जाता है। लोक अदालतों की विशेषता यह है कि यह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.