चित्रकूट, फरवरी 27 -- चित्रकूट। अगले महीने होने वाली लोक अदालत को लेकर तैयारियां तेजी से चल रही हैं। अधिक से अधिक वादों के निस्तारण पर जोर दिया जा रहा है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष जनपद न्यायाधीश शेषमणि शुक्ला ने इस संबंध में जनपद में कार्यरत विभिन्न प्रशासनिक विभागीय अधिकारियों के साथ तैयारी बैठक की। जिसमें वाद चिन्हित करने के निर्देश दिए गए। जनपद न्यायाधीश ने कहा कि आगामी 14 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होना है। जिसमें अधिक से अधिक वादों को चिन्हित कर निस्तारण करने पर विशेष ध्यान दिया जाए। सभी अधिकारियों से अपेक्षा की कि वह अपने-अपने विभागों से संबंधित सभी ऐसे मामले जिनको लोक अदालत के माध्यम से निस्तारित किया जा सके, उनको अधिक से अधिक चिन्हित करें। उनमें पक्षकारों को कम से कम दो बार नोटिस तामीला कराते हुए लोक अदालत में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.