मुजफ्फर नगर, मई 5 -- मुजफ्फरनगर। जनपद न्यायाधीश के निर्देशानुसार 9 मई द्वितीय शनिवार को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों के लिए सोमवार को दीवानी न्यायालय के सेंट्रल हॉल में समीक्षा बैठक हुई। नोडल अधिकारी/अपर जिला जज रवि कुमार दिवाकर और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव डा. सत्येन्द्र कुमार चौधरी ने न्यायिक अधिकारियों को अधिक से अधिक मामलों के निस्तारण के निर्देश दिए। यह लोक अदालत मुख्यालय सहित बुढाना, जानसठ, खतौली और कलेक्ट्रेट में भी आयोजित होगी। इसमें एमवी एक्ट, पेटी ऑफेन्स, बैंक रिकवरी, वैवाहिक विवाद, बिजली-पानी बिल और राजस्व जैसे वादों का निस्तारण किया जाएगा। बैठक में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कविता अग्रवाल सहित जनपद के समस्त न्यायिक अधिकारी उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ उठाएं लोग प्रशासन ने जनता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.