चित्रकूट, अप्रैल 20 -- चित्रकूट। विधिक सेवा प्राधिकरण की अगुवाई में आगामी नौ मई को होने वाली लोक अदालत को लेकर राहुल मिश्रा प्रभारी जनपद न्यायाधीश प्रथम अपर जिला जज की अगुवाई में बैठक हुई। जिसमें लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों के निस्तारण पर जोर दिया गया। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपने विभागों से संबंधित सभी ऐसे मामले, जिनको लोक अदालत के माध्यम से निस्तारित किया जा सके, उनको चिन्हित कर पक्षकारों को कम से कम दो बार नोटिस तामीला कराएं। इसके साथ ही राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारित करने का प्रयास करें। इस दौरान राममणि पाठक अपर जिला जज नोडल अधिकारी लोक अदालत, इला चौधरी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, वर्णिका शुक्ला अपर सिविल जज सहायक नोडल अधिकारी, बीएल गुप्ता सीडीपीओ, एसएम कश्यप, फरहत खान, एसके पांडेय आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- नोटिस का ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.