सासाराम, सितम्बर 7 -- सासाराम, निज संवाददाता। 12 सितंबर को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर सोमवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनुज कुमार जैन ने वरीय अधिवक्ताओं व बैंक अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने बैंकों को ऋणधारकों को अधिक से अधिक नोटिस जारी करने और पक्षकारों से सहानुभूतिपूर्वक व्यवहार करने का निर्देश दिया। उन्होंने लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन के लिए बैंक प्रबंधकों से सहयोग की अपील की। कहा राष्ट्रीय लोक अदालत सिविल कोर्ट परिसर सासाराम के अलावा अनुमंडलीय न्यायालय बिक्रमगंज और डेहरी ऑन-सोन में आयोजित होगी। बैठक में दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक, एसबीआई, पीएनबी, यूको, इंडियन बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा बैंक और बैंक ऑफ इंडिया समेत अन्य बैंकों के प्रबंधक व प्रतिनिधि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की ...