राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिकाधिक वादों के निस्तारण पर जोर
हमीरपुर, सितम्बर 6 -- हमीरपुर। आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। सिविल जज (सीनियर डिवीजन)/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण वंदना अग्रवाल की अध्यक्षता में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सभी पैरा लीगल वालंटियर्स की बैठक हुई। बैठक में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा सभी पीएलवी को राष्ट्रीय लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं अधिकाधिक पात्र मामलों के निस्तारण के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत आमजन को अपने विवादों के शीघ्र, सरल एवं सौहार्दपूर्ण समाधान का प्रभावी मंच उपलब्ध कराती है। इसका अधिक से अधिक पात्र पक्षकारों को लाभ मिल सके, इसके लिए पीएलवी की भूमिका महत्वपूर्ण है।सचिव ने निर्देशित किया कि सभी पीएलवी अपने-अपने क्षेत्रों में आमजन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.